फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Administration's drill failed, not stopped copying

प्रशासन की कवायद फेल, नहीं रुक रही नकल

Fri, 16 Feb 2018 11:17 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 16 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
जिले में नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर की गई सारी कवायदों पर पानी फिर गया है। परीक्षा केंद्रों पर की गई किलेबंदी को नकलची और नकल माफिया चुनौती दे रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर इमला बोलकर नकल कराई जा रही है। सघन तलाशी के बाद भी नकल सामग्री लेकर परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष तक पहुंच जा रहे हैं। इसकी गवाही कार्रवाई के आंकड़े भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार अब तक नकल के आरोप में 12 परीक्षार्थियों को रस्टीकेट किया जा चुका है। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते चार ‘मुन्नाभाई’ भी पकड़े गए हैं। 7 केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति की गई है। नकल पर लगाम लगाने को लेकर अफसर दौड़भाग कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी नकलची मान नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा में नकल माफियाओं व नकलचियों पर लगाम कसने के लिए पुख्ता इंतजाम के दावे किए गए थे। पिछली बार 334 परीक्षा केंद्रों के सापेक्ष इस बार महज 218 परीक्षा केंद्र ही बनाए गए। ऐसा मानना था कि केंद्रों की संख्या कम होने पर बेहतर इंतजाम किए जा सकेंगे। इनमें से अतिसंवेदनशील व संवेदनशील 51 परीक्षा कें द्र निर्धारित किए गए। इसके अलावा 25 परीक्षा केद्रों पर अतिरिक्त नजर रखने की हिदायत दी गई। 9 सलच दल, 51 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती गई। दो जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के चलने व तलाशी के लिए अतिरिक्त सचल दल लगाए जाने का निर्देश दिया गया। विभाग का मानना था कि इस बार नकल माफिया का मंसूबा नहीं पूरा होने पाएगा, लेकिन सारी कवायद धरी की धरी रह गई। नकलविहीन परीक्षा के सारे तामझाम को धता बताकर परीक्षा केंद्रों पर इमला बोलकर नकल कराई जा रही है। अफसर इस पर अंकुश लगाने को लेकर भागदौड़ कर रहे हैं। यही कारण है कि महज हप्तेभर की परीक्षा में 7 केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति की गई, जबकि 6 कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया गया है। दो केंद्र व्यवस्थापकों को हटाया जा चुका है। इसके अलावा तीन छात्र ऐसे पकड़े गए जो दूसरी बार परीक्षा दे रहे थे। मजे की बात यह है कि इसके बाद भी विभागीय अफसर जिले में नकलविहीन परीक्षा होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed