{"_id":"6a9c717b6f141448200560e9","slug":"fir-against-two-individuals-for-making-video-mathura-news-c-412-1-mt21004-11427-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वीडियो बनाने और धमकी देने के मामले में दो के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वीडियो बनाने और धमकी देने के मामले में दो के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां। आझई खुर्द गांव में महिलाओं का कथित रूप से वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है।
गांव निवासी महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव का रामू ठाकुर आए दिन महिलाओं को परेशान करता है। आरोप है कि 16 जुलाई की शाम वह महिलाओं का वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए महिलाओं को डराया-धमकाया गया। शिकायत के अनुसार, घटना की जानकारी पर परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे।
आरोप है कि बाद में रामू अपने बेटे कान्हा के साथ लाठी-डंडे लेकर पीड़िता के घर पहुंचा और गाली-गलौज की। विरोध करने पर परिजनों से मारपीट भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को थाने ले गई। महिला का आरोप है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर थाना जैत पुलिस ने रामू ठाकुर और उसके बेटे कान्हा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।