फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four people, including women, were beaten up in an altercation; four were booked.

Budaun News: कहासुनी में महिलाओं समेत चार को पीटा, चार पर केेस

Sun, 06 Sep 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Four people, including women, were beaten up in an altercation; four were booked.
उझानी। गांव ललुइया नगला में दो लोगों के बीच भद्दी मजाक को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं समेत दंपती की पिटाई कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

घायल श्रीदेवी पत्नी नेमसिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पति 31 अगस्त की दोपहर बुटला गांव गए थे। रास्ते में गांव के मटरू पति के साथ भद्दा मजाक करने लगे। पति ने विरोध किया तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि अपराह्न में मटरू अपने बेटों और परिजनों के साथ उनके घर में घुस आया। आरोपियों ने गृहस्वामिनी, उनके पति, सास मीना और सुखराम की पिटाई की। बचाव के लिए गृहस्वामिनी की पुकार के बाद जुटे लोगों को देख आरोपी भाग गए। अगले दिन पुलिस को भी घटना से अवगत कराया गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल भी कराया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि महिला श्रीदेवी की ओर से आरोपी मटरू, अजय सिंह, राकेश और मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed