{"_id":"6a9c7224fcea2e41630470fb","slug":"assault-over-a-wall-partition-case-registered-against-three-individuals-badaun-news-c-123-1-sbly1006-172414-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दीवार पर कटिंग को लेकर मारपीट, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दीवार पर कटिंग को लेकर मारपीट, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। मोहल्ला नंबर आठ साहबगंज में दीवार में बिजली लाइन की फिटिंग के लिए कटिंग कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक युवक और उसकी मां के साथ मारपीट करने व दुकान के गेट का शीशा तोड़ने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला निवासी अरबाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन सितंबर की शाम करीब छह बजे उसके मकान की दीवार की दूसरी ओर उसके चचेरे भाई फुरकान, इरफान और चांद मियां बिजली लाइन की फिटिंग के लिए दीवार में कटिंग करा रहे थे। इससे मकान की दीवार को नुकसान हो रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि तीनों ने गाली गलौज करते हुए अरबाज और उसकी मां फहमीदा के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने घर में स्थित दुकान के गेट का शीशा भी तोड़ दिया। अरबाज और उसकी मां का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद