{"_id":"59b7e2324f1c1bf37f8b653d","slug":"21505223218-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों के आने की टूटी आस, जेल प्रशासन करेगा अंतिम संस्कार 17-57-24","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों के आने की टूटी आस, जेल प्रशासन करेगा अंतिम संस्कार 17-57-24
Updated Tue, 12 Sep 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जिला जेल में बंदी की मौत के बाद शव लेने के लिए परिवार के लोगों के आने की आस टूट चुकी है। जेल प्रशासन ने परिवार के लोगों को मौत की खबर दी, लेकिन कोई नहीं आया। इस वजह से बुधवार को बंदी के शव का अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था शुरू कर दी गई हैं। चार दिन से अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में शव रखा है।
बतादें कि जिला कारागार में चोरी के मामले में निरुद्ध उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के दसौली बाघनाथ निवासी सोनू पाठक (28) पुत्र भुवनचंद्र की शनिवार रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इससे नाराज बंदियों ने रविवार को हड़ताल कर दिया था। हालांकि बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर शांत करा दिया। जिसके बाद बंदी खाना खाने के लिए तैयार हुए। मृत बंदी सोनू पाठक की मौत के बाद जेल प्रशासन ने सूचना उसके परिजनों को भेज दी। रविवार की देर रात बगैर परिजनों के आए ही दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच सोनू के शव का पोस्टमार्टम कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम के दौरान सोनू के पेट में न भोजन मिला है और न पानी। इधर जेल अधीक्षक ने बताया कि रेडियोग्राम के जरिए मृतक बंदी सोनू के परिजनों को खबर भेज दी गई। उसके परिवार के लोग आज भी शव लेने नहीं पहुंचे। जिसके कारण जेल प्रशासन बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कराएगा।