फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आरपीएफ ने दर्ज किया अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा

आरपीएफ ने दर्ज किया अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा

Tue, 26 Feb 2019 01:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ ने दर्ज किया अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा भुपियामऊ क्रासिंग का बैरियर
आरपीएफ ने दर्ज किया अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/ राजगढ़। अनियंत्रित ट्रक चालक ने भुपियामऊ क्रासिंग में टक्कर मार दी। इससे बैरियर टूटकर गिर गया। मौका पाकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। गेटमैन ने इसकी शिकायत आरपीएफ से की। रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर भुपियामऊ रेलवे स्टेशन से सटा हुआ रेलवे क्रासिंग है। सोमवार को भुपियामऊ से कटरामेदनीगंज की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर क्रासिंग से टकरा गया। इससे बैरियर टूटकर गिर गया। जब तक गेट मैन बाहर आता तब तक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। गेटमैन ने इसकी शिकायत आरपीएफ से की। रेलवे पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कभी भी टूटकर गिर सकता है जर्जर पोल, हो सकता है बड़ा हादसा
मकूनपुर। एचटी लाइन का खंभा जर्जर हो गया है। कभी भी टूटकर गिर सकता है। इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है। मगर जिम्मेदार इससे अनजान बने हैं। जबकि जिस स्थान पर पोल है वहां प्रत्येक बुधवार और शनिवार को बाजार लगता है। प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर स्थित कोहंड़ौर बाजार में लगा एचटी लाइन का पोल जर्जर हो गया है। कभी भी टूटकर गिर सकता है। मगर अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र खंडौली से संबद्ध लाइनमैन व जेई को डाक्टर दिनेश प्रताप सिंह, कपड़ा दुकानदार अरविंद कुमार,चूड़ी की दूकान लगाने वाले इरशाद अली, किराना दुकानदार तुलसीराम ऊमरवैश्य व गल्ले की दुकान लगाने वाले रामशिरोमणि गुप्ता आदि ने कई बार सूचना दी,लेकिन कुछ नहीं हुआ। लोगों ने समस्या दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed