{"_id":"5c7ad198bdec22737d20df93","slug":"171551552920-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलाहना देने गए युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उलाहना देने गए युवक को मारी गोली
विज्ञापन
फोटो-
उलाहना देने गए युवक को मारी गोली
ट्रैक्टर से कुचलकर टूट गया था अनार का पौधा
तनाव को देखते हुए मानधाता पुलिस तैनात, आरोपी घर छोड़कर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मानधाता/ जेठवारा। ट्रैक्टर से अनार का पौधा टूटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पड़ोसी ने युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में तैनात है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
मानधाता थाना क्षेत्र के जमुहा निवासी राजेश तिवारी (35) पुत्र स्व. इंद्रनारायण तिवारी शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर लेकर अपने घर जा रहा था। घर के पहले ही सोनू तिवारी के घर के बाहर लगे अनार के पेड़ पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। जिससे वह टूट गया। अनार का पेड़ टूटने से सोनू तिवारी समेत अन्य लोग राजेश को रोक लिए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात बढ़ गई। आरोप है कि सोनू तिवारी ने राजेश को तमंचे से गोली मार दी। जो उसके कंधे के नीचे जा लगी। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख सोनू फायरिंग करते हुए भाग निकला। गोली लगने से घायल राजेश को लेकर परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल आए। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। राजेश की मां सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने सोनू पुत्र राज नारायण तिवारी व राजा तिवारी पुत्र सोनू तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन दोनों घर छोड़कर फरार हैं। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। एसओ मानधाता ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इनसेट-----
पहले से रहता था मनमुटाव
मानधाता के जमुहा निवासी राजेश और सोनू तिवारी के बीच पहले से मनमुटाव चल रहा था। मानधाता पुलिस की मानें तो महज अनार का पेड़ टूटने पर गोली मारने की नौबत नहीं आई। पहले से ही दोनों पक्षों के बीच तनातनी जरूर थी। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से मां-बेटा घायल
रखहा (ब्यूरो)। बेकाबू बाइक की टक्कर से मां बेटा घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। फतनपुर थाना क्षेत्र के सेनापुर निवासी सुरेश कुमार (28) पुत्र सीतारात शनिवार को अपनी मां तेरस देवी (65) के साथ बाइक से गंगवार बुआ के घर आया था। यहां से सेनापुर लौटने समय रास्ते में उसे सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे मां बेटा दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।
चरस के साथ युवक हत्थे चढ़ा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने चरस के साथ युवक को दबोचकर जेल भेज दिया। नगर कोतवाल ने गश्त के दौरान अब्दुल कलाम निवासी महुआर को 230 ग्राम चरस के साथ शुक्रवार की रात दबोच लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
डीएम पहुंचे नगर कोतवाली, हड़कंप
थाना दिवस की ली जानकारी, रजिस्टर का किया अवलोकन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। संपूर्ण थाना समाधान दिवस का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही अचानक कोतवाली पहुंच गए। जिससे हड़कंप मच गया। फरियादियों की समस्याओं वाले रजिस्टर का अवलोकन करने के साथ ही पेंडिंग प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की जानकारी ली।
जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा अचानक नगर कोतवाली जा धमके। जहां थाना समाधान दिवस चल रहा था। डीएम के पहुंचते ही कोतवाली में हड़कंप मच गया। कई लेखपाल व कानूनगो नहीं थे। डीएम के आने की जानकारी मिलते ही भागकर कोतवाली पहुंचे। वहां आए फरियादियों की समस्याएं भी डीएम ने सुनी। थाना दिवस पर आने वाले प्रार्थना पत्रों के बारे में जानकारी ली। रजिस्टर का अवलोकन किया। जो प्रार्थना पत्र निस्तारित नहीं हुए थे। उसके बारे में छानबीन की। इस दौरान कोतवाली के मालखाना संग अपराध से संबंधित जानकारी लेते हुए गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की बाबत शहर कोतवाल से पूछताछ की। डीएम ने मातहतों को निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद ही निस्तारण रिपोर्ट दें। लापरवाही किसी भी हाल में क्षम्य नही है। डीएम के जाने के बाद पुलिस व राजस्व विभाग के लोगों ने राहत की सांस ली।