{"_id":"5b3e23ec4f1c1bbd248b4974","slug":"161530799084-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में बाइक सवार चार लोगों ने युवक को गोली मार दी। ग्रामीणों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी लालगंज ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करती रही।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नागापुर तिलौरी निवासी मोहम्मद शहजाद (25) पुत्र रहमान अली गुरुवार दोपहर बाइक से रिश्तेदारी गौरा डांड़ जाने के लिए निकला। घरवालों ने उसे आम से भरा थैला थमा दिया। वह बाइक लेकर अंतू थाना क्षेत्र के मत्तूपुर बोझी सई नदी का पुल पार कर आगे बढ़ा। तभी पीछे से पहुंचे दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली उसके सिर व हाथ को चीरते हुए निकल गई। वह जान बचाने के लिए बाइक से सड़क किनारे खाई में कूद पड़ा। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
लोगों को आते देख हमलावर वहां से भाग निकले। गोली लगने से घायल शहजाद ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ ही पुलिस को दी। उसे लालगंज सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां से भी उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। शहजाद का आरोप था कि जमीन के विवाद में पड़ोसी बन्ने, ताजदार, शाहिद और आशिफ ने उस पर जानलेवा हमला किया है। एसओ अंतू ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना पुरानी रंजिश में हुई है।