फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   यातायात: धरपकड़ के बावजूद ट्रिपल राइडिंग

यातायात: धरपकड़ के बावजूद ट्रिपल राइडिंग

Sun, 26 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
यातायात: धरपकड़ के बावजूद ट्रिपल राइडिंग
प्रतापगढ़। पुलिस की सख्ती के बाद यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए भले ही ट्रैफिक और सिविल पुलिस हाथ-पैर चला रही हो, मगर लोग ट्रिपल राइडिंग से बाज नहीं आ रहे। इससे सरकार की हादसों को कम करने की मंशा पर पानी फिर रहा है। यातायात व्यवस्था में सुधार भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर हादसों को कम करने के लिए यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया जा रहा है। सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले बाइक सवार फर्राटा भरते रहते हैं। तमाम कवायद के बाद भी बदहाल यातायात व्यवस्था बेल्हा की सड़कों पर हर कदम पर दिखाई देती है। जनवरी से लेकर अब तक लगातार वाहनों की चेकिंग यातायात विभाग के अलावा पुलिस करती नजर आती है। यातायात विभाग की मानें तो जनवरी से लेकर जुलाई माह तक 11 हजार से अधिक वाहनों का चालान किया जा चुका है। लगभग चार लाख के करीब जुर्माना भी वसूला गया। 846 वाहनों को सीज किया गया। इसके बावजूद लोगों को नियम पालन के लिए जागरूक नहीं किया जा सका। हालात यह हैं कि सड़कों पर न तो दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट तीन सवारी का संचालन बंद हुआ और न ही चार पहिया वाहनों से ब्लैक फिल्म और सीट बेल्ट का प्रयोग कराया जा सका। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ पुलिस के आंकड़ों में इजाफा हो सका है, नियम पालन कराने की मंशा इस बार भी अधूरी रह गई है।
विज्ञापन



खुद पुलिसकर्मी नहीं करते नियमों का पालन
यातायात के नियमों का पालन पुलिस विभाग के कर्मचारी भी नहीं करते। ट्रिपल राइडिंग वे भी करते नजर आते हैं। उनकी बाइकों के नंबर प्लेट पर केवल पुलिस लिखा होता है। बिना हेलमेट के पुलिसकर्मी भी फर्राटा भरते नजर आते हैं। कई साल पहले पुलिस अधीक्षक अजय मिश्रा अपने पुलिसकर्मियों का ही चालान कराना शुरू कर दिया था लेकिन उनके तबादले के बाद अनदेखी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो खिंचाने तक सिमट जाता है दावा
वैसे तो पुलिस के साथ-साथ कभी स्कूल प्रबंधन तो कभी समाजसेवी संस्थाएं आगे आकर यातायात के नियमों का पालन के लिए जागरूकता अभियान चलाने का दावा करते हैं। इसको लेकर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। यह सब सिर्फ मीडिया के कैमरों के सामने फोटो खिंचाने तक सीमित रह जाता है। खास बात यह रही कि जिन लोगों ने नियम पालन को पब्लिक को जागरूक करने का जिम्मा उठाया। वे लोग खुद यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाते देखे जा सकते हैं।

नियम तोड़ने में बाइकर्स अव्वल
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में यातायात के नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन हो रहा है। युवा बाइकर्स नियमों को तोड़ने में अव्वल हैं। लगातार चालान के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं है। यातायात नियमों का पालन न करने से दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं। युवा बाइक लेकर सड़कों पर स्टंट भी करते नजर आते हैं। बाइक सवार युवा हेलमेट नहीं लगाते और ट्रिपल सवारी करने से भी बाज नहीं आते।


सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का पुलिस चालान कर रही है। जो पुलिसकर्मी यातायात का उल्लंघन करते हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। जल्द ही यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चेकिंग के अलावा लोगों को जागरूकता के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।
पूर्णेंदु सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed