फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   APL card holders will no longer rice

एपीएल कार्ड धारकों को अब नहीं मिलेगा चावल

Thu, 26 Mar 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 26 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
जिले के 5,18,127 एपीएल राशनकार्ड धारकों को अब सरकारी कोटे से चावल नहीं मिलेगा। गेहूं का आवंटन कम कर दिया गया है। इससे पहले पहुंचने वाले राशनकार्ड धारकों को गेहूं मिलेगा, छूटने वालों को अगले माह राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से गरीबी रेखा के ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारों को अब चावल नहीं मिलेगा। विभागीय अधिकारियों ने इस माह कोटेदारों को जो राशन मुहैया कराया है, उसमें चावल नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


 गेहूं के  आवंटन में भी कटौती की गई है। जिले के 5,18,127 राशनकार्ड कार्डधारकों के लिए प्रतिमाह 32,276.32 क्विंटल गेहूं कोटेदारों को वितरित करने के लिए देता था। मगर चालू माह में 9090.42 क्विंटल की कटौती कर शहरी इलाकों में प्रतिकार्ड 10 किग्रा गेहूं और ग्रामीण इलाकों में पौने चार किग्रा गेहूं  वितरित करने को कहा गया है। राशन का आवंटन कम होने से दुकान पर पहले आने वाले ग्राहकों को प्राथमिकता दी जाएगी। एआरओ सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि उपभोक्ता दुकानदारों से संपर्क  कर वितरण तिथि पर राशन अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed