{"_id":"5fa1aba58ebc3e9c064f91a8","slug":"21-patients-including-beo-of-bsa-and-raniganj-pratapgarh-news-ald2906735146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए और रानीगंज के बीईओ समेत मिले 21 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए और रानीगंज के बीईओ समेत मिले 21 मरीज
विज्ञापन
रबेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह और रानीगंज के बीईओ विमलेश तिवारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को दोनों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। बीएसए को पुराने जिला महिला अस्पताल में बने कोविड एल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बीईओ ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। उधर, मंगलवार को 24 घंटे के भीतर जिले में कुल 21 मरीज मिले। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
बीएसए अशोक कुमार सिंह को बीते दो दिनों से बुखार की शिकायत थी। मंगलवार को जांच के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई। उन्हें जिला महिला अस्पताल के एलटू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रानीगंज के बीईओ विमलेश तिवारी भी संक्रमित हो गए हैँ। वह अपने घर बनारस के लिए रवाना हो गए। इसके अतिरिक्त शहर में दो, बाबूगंज में एक, पट्टी में एक, गौरा में दो, जेठवारा में एक युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
काफी समझाने के बाद सैंपल देने को तैयार हुए सोनाही के लोग
सोनाही बाजार में मंगलवार को 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जानकारी मिलने के बाद सीएमओ की टीम मौके पर पहुंची और सैंपल लेने का प्रयास किया, लेकिन बाजार के लोगों ने जांच कराने से इनकार कर दिया। ऐेेसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम परेशान हो गई। मंगलवार को बेलखरनाथ सीएचसी अधीक्षक नीरज सिंह टीम के साथ सोनाही गांव पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को काफी समझाने के बाद 15 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेेजा। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि लोग सैंपल देने से डर रहे हैं। बुधवार को टीम बुलाई गई है। यदि गांव के लोग सैंपल देने से इनकार करते हैं तो पूरे गांव को सील करा दिया जाएगा। उधर, सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को 55 लोग स्वस्थ हो गए। जिले में अब 239 एक्टिव केस हैं। इनमें महिला अस्पताल में 22 तो एसआरएन में 12 लोग भर्ती हैं।