फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth drowns in canal during Ganesh idol immersion no trace found in Pilibhit

पीलीभीत: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में डूबा युवक, दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग; देखें घटना का वीडियो

Sat, 19 Sep 2026 04:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 19 Sep 2026 04:13 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान माधोटांडा निवासी संगम (18) हरदोई ब्रांच नहर में डूब गया था। शनिवार को भी उसका पता नहीं चला। पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों ने चार किलोमीटर क्षेत्र में तलाश की।

विज्ञापन
Youth drowns in canal during Ganesh idol immersion no trace found in Pilibhit
संगम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत जिले की हरदोई ब्रांच नहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे माधोटांडा के वार्ड नंबर सात निवासी संगम (18) पुत्र त्रिवेणी शर्मा का दूसरे दिन शनिवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने तीन मोटरबोट की मदद से करीब चार किलोमीटर के दायरे में नहर में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, युवक के नहर में डूबने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संगम के लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


Youth drowns in canal during Ganesh idol immersion no trace found in Pilibhit
एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर जुटे रहे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कलीनगर पुल के निकट हरदोई ब्रांच नहर में संगम गहरे पानी में चला गया था। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया। सूचना पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर तलाश शुरू कराई थी। देर शाम तक खोजबीन के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। शनिवार को भी बचाव दल ने नहर के करीब चार किलोमीटर क्षेत्र में तीन मोटरबोट के जरिए तलाश अभियान चलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Youth drowns in canal during Ganesh idol immersion no trace found in Pilibhit
नहर में युवक की तलाश में जुटी टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नहर पुल पर जुटी रही भीड़ 
स्थानीय गोताखोरों ने भी नहर में खोजबीन की। हादसे की जानकारी मिलने के बाद नहर पुल और आसपास लोगों की भीड़ जुटी रही। परिजन लगातार संगम की तलाश और बचाव अभियान की जानकारी लेते रहे। सीओ विधि भूषण मौर्य ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और बचाव अभियान को प्रभावी करने के निर्देश दिए। नहर बंद कराकर तलाशी तेज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस और बचाव दल की ओर से युवक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed