फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth dies in bike collision, mother and sister injured

Pilibhit News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, मां-बहन घायल

Fri, 23 Aug 2024 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in bike collision, mother and sister injured
पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतक मेजर कुमार के परिजन।संवाद
पीलीभीत। बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन घायल हो गईं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गजरौला क्षेत्र के गांव सौंधा गौटिया निवासी मेजर कुमार (22) पुत्र धर्मपाल बुधवार शाम अपनी मां पार्वती को दवा दिलाने के लिए बाइक से क्षेत्र के सुहास गांव गया था। बहन आशा देवी भी बाइक पर साथ थीं। दवा लेकर बरखेड़ा-गजरौला मार्ग से होकर घर लौटते समय अचानक सामने से आई बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में मेजर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां और बहन भी घायल हो गई। दूसरी बाइक पर सवार लोगों को भी चोटें आईं। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो बाइकें भिड़ीं, पांच घायल



घुंघचाई। हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी भिजवाया। जहां दो की गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।




कस्बा घुंघचाई निवासी शशि देवी पत्नी दीपचंद अपने पुत्र हर्ष कुमार को लेकर बाइक से अपने भतीजे अमित कुमार के साथ बंडा थाना क्षेत्र के गांव भामी में अपनी रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गईं थी। गुरुवार को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक पूरपनुर-घुंघचाई हाईवे पर लुकटिहाई मोड़ के कुछ दूर आगे पहुंचे, तभी पीछे से आई दूसरी बाइक भिड़ गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव बुधेली निवासी नीलम पत्नी गोवर्धन, पुत्र गुरजीत समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना की डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। एक अन्य हादसे में सिमरिया के विपिन वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed