फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   He was duped into taking an auto-rickshaw on a rental basis, only to have it pawned off.

Pilibhit News: किराये पर ऑटो चलाने का झांसा देकर उसे गिरवी पर रखा

Tue, 22 Sep 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 22 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
He was duped into taking an auto-rickshaw on a rental basis, only to have it pawned off.
नवाबगंज। किराये पर ऑटो चलाने का झांसा देकर ग्रामीण ने एक कार सेल पर गिरवी रख दिया। इसकी जानकारी होने पर वाहन स्वामी ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी उवैश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इम्तियाज अहमद उर्फ बल्लू निवासी जादौपुरा नई बस्ती रिठौरा को 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराये पर चलाने को दिया था। दो माह तक ऑटो चालक किराया सही से देता रहा, लेकिन बाद में उसने किराया देना बंद कर दिया।

जब उन्होंने पड़ताल कराई तो पता चला कि चालक ने ऑटो को एक कार सेल पर गिरवी रख दिया है। इससे परेशान वाहन स्वामी ने चालक से अपना ऑटो वापस मांगा तो वह टरकाने लगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी चालक ने इसी तरह का कृत्य एक अन्य वाहन स्वामी बरेली के बारादरी के संजयनगर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह के साथ भी किया। सुरेंद्र पाल ने भी मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed