फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bike surrounded a car driver and shot him due to an old enmity in pilibhit

पीलीभीत: बाइक सवारों ने रंजिश में कार चालक को घेरकर मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Tue, 22 Sep 2026 12:51 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 22 Sep 2026 12:51 PM IST
सार

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के महेशापुर गांव में सोमवार देर रात कार चालक को गोली मार दी गई। पुरानी रंजिश के चलते चार हमलावरों ने उसे बाएं हाथ में गोली मारी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। 
 

विज्ञापन
bike surrounded a car driver and shot him due to an old enmity in pilibhit
घायल युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव महेशापुर में सोमवार देर रात रंजिश के कारण चार लोगों ने इको कार चालक को घेरकर गोली मार दी। गोली उसके बाएं हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर बाइकों से फरार हो गए। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया संजरपुर निवासी सीताराम सिंह के अनुसार उनका 29 वर्षीय पुत्र दुर्विजय सिंह इको कार चलाता है। वह अपने मित्र अमन कुमार के साथ पड़ोसी गांव महेशापुर में उसके घर जा रहा था। कार दुर्विजय स्वयं चला रहा था। गांव के बाहर पुलिया के पास पहुंचते ही पीछे से दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उसकी कार को घेर लिया।
विज्ञापन


अचानक रास्ता रोके जाने से दुर्विजय को कार पीछे करने का मौका नहीं मिला। खतरा भांपकर उसने वाहन से उतरकर भागने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही एक हमलावर ने तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली उसके बाएं हाथ में लगी। फायरिंग होते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से बाइक लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद अमन कुमार घायल दुर्विजय को लेकर उसके गांव पिपरिया संजरपुर पहुंचा और परिजनों को वारदात की जानकारी दी। परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. चंदन सिन्हा ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है।

चश्मदीद ने बताए हमलावरों के ठिकाने
सीएचसी से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने घायल और उसके परिजनों से पूछताछ की। घटना के समय दुर्विजय के साथ मौजूद अमन कुमार ने पुलिस को पूरी घटना बताई। उसके अनुसार चार हमलावरों में तीन पिपरिया संजरपुर और एक महेशापुर का रहने वाला था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। उन्होंने कुछ संदिग्धों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामले में दियोरिया कोतवाली पुलिस को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed