फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   youth activity in district.

Pilibhit News: सेमीफाइनल में पहुंची 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी और एमपीएस मुरादाबाद

Tue, 11 Nov 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
क्रिकेट मैच में शॉट लगाता ​बल्लेबाज। स्रोत आयोजक - फोटो : सांकेतिक
पीलीभीत। फ्यूचर स्टार्स यू-14 प्राइज मनी क्रिकेट लीग के नौवें लीग मैच में एमपीएस क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद ने ब्राइट फ्यूचर को 252 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड विशुदीप को दिया।
विज्ञापन

22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी और इनिशियम ग्लोबल स्कूल के मैदान पर खेले गए टूर्नामेंट के नौवें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 40 ओवरों में पांच विकेट खोकर स्कोर 349 रनों का स्कोर खड़ा किया। विषुदीप ने सर्वाधिक रन 104 गेंद पर 16 चौकों और छह छक्कों की मदद से 162 रन बनाए। शिवा ने 73 रन की पारी खेली। ब्राइट फ्यूचर के चिरंजीत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। इसके जवाब में ब्राइटफ्यूचर 97 रन बनाकर आउट हो हुई। प्रशांत ने सर्वाधिक 19 रनों की पारी खेली। एमपीएस के अंश, साकिब और अयान ने दो दो विकेट चटकाए। विषुदीप को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का दसवां मैच 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी और क्रिकेट मेवेरिक्स के बीच खेला गया। इसमें 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर 410 रन बनाए जिसमें तनमय प्रताप सिंह और कप्तान कार्तिकेय शर्मा के शानदार शतक शामिल रहे। दोनों में क्रमशः 109 और 121 रनों की शानदार पारियां खेलीं और अरशान ने ताबड़तोड़ 37 गेंदों पर 69 रन बनाए। जवाब में क्रिकेट मेवेरिक्स की पूरी टीम 27 ओवर में 163 रन बनाकर आउट हो गई जिसमें विक्की ने सर्वाधिक 29, प्रशांत ने 28 और उदित्य ने 27 रन बनाए। 22 यार्ड्स की ओर से कार्तिकेय ने चार और तनमय ने तीन विकेट चटकाए। कार्तिकेय शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना। अंपायर की जिम्मेदारी सैयद नातिक अली और अरशान ने और स्कोरिंग की जिम्मेदारी प्रशांत और एकांश ने संभाली। इस मौके पर परमवीर सिंह पेरी, पुनित धमीजा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सीपी पटेल और यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी कोच रिजवान खान, गगन प्रताप सिंह, परवेज, मदन गंगवार, गोल्डी सिंह, चंदन वादवा, विजारत अर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed