फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women's hospital filled with water for months, disease can spread

Pilibhit News: महिला अस्पताल के पास महीनों से भरा पानी, फैल सकती है बीमारी

Sun, 17 Mar 2024 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Women's hospital filled with water for months, disease can spread
एमसीएच विंग जाने वाली सड़क पर भरा गंदा पानी । संवाद
पीलीभीत। महिला अस्पताल जाने वाले मार्ग पर एक ओर लंबे समय से पानी भरा है। इससे इधर से निकलने वाली गर्भवती महिलाओं, बच्चों, तीमारदारों को परेशानी हो रही है। यह स्थिति पिछले कई महीने से है, बावजूद इसके अधिकारी बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज बनने के बाद लोगों को सहूलियत मिलने लगी थी। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कुछ दिन पहले महिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज परिसर की एमसीएच विंग में शिफ्ट कर दिया गया। यहां पहुंचने में मरीजों को गंदगी और जमा पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सीएमओ कार्यालय के पुराने भवन की ओर से आने वाले रास्ते पर पिछले कई माह से पानी भरा हुआ है। इससे गर्भवती महिलाओं को निकलने में काफी ज्यादा परेशानी होती है। कई बार महिलाएं गिरकर चोटिल भी हो जाती हैं। वहीं पानी जमा होने से बीमारी फैलने का डर भी बना रहता है। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को निर्देशित कर रोजाना पानी निकासी के इंतजाम कराए जाएंगे। इससे किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed