{"_id":"6009cd118ebc3e2f735e2351","slug":"wather-pilibhit-news-bly43461673","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन भी गलन बरकरार, नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन भी गलन बरकरार, नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मौसम में हुए बदलाव के बाद लगातार दूसरे दिन गलन बनी रही। बर्फीली हवा चलने से ठिठुरन बढ़ी तो लोग कंपकंपा गए। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। जिससे शाम को और सर्दी बढ़ गई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सर्दी की मार से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। एक दिन पूर्व पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिखाई दिया था। दोपहर में हल्की धूप निकली थी, मगर गलन बनी रही थी। दूसरे दिन सर्दी और बढ़ गई। बृहस्पतिवार सुबह से बादल और कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवा चलती रही। आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। ठंड के कारण सड़कों पर भी चहलकदमी कम ही रही। दिन भर लोग धूप निकलने के कयास लगाते रहे। मगर पूरे दिन धूप नहीं निकली। दुकान और घरों में लोग हीटर के सामने बैठकर तापते रहे। वहीं सड़कों पर कूड़ा करकट और अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश की जाती रही। टोपी, मफलर और गर्म कपड़ों को पहनकर ही काम से बाहर जाने को लोग निकले। फिलहाल किसानों को फसल के लिहाज से मौसम अच्छा रहा।