{"_id":"6758aded558c54d91c0f32a4","slug":"water-pipeline-broken-dooring-repaired-water-supply-started-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-127085-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खोदाई में टूटी पानी की पाइप लाइन की कराई मरम्मत, जलापूर्ति शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खोदाई में टूटी पानी की पाइप लाइन की कराई मरम्मत, जलापूर्ति शुरू
विज्ञापन
पीलीभीत के टनकपुर मार्ग पर टूटी पानी की पाइप लाइन को ठीक करते कर्मी।संवाद
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे के किनारे गड्ढों की खोदाई के दौरान टूटी पानी की पाइप लाइन को दुरुस्त करा दिया गया। मंगलवार को दिन भर नगर पालिका की टीम ने लीकेज की तलाश की और मरम्मत कराई। इसके बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
शहर के टनकपुर हाईवे पर पिछले कुछ दिनों से गैस की पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई का कार्य किया जा रहा है।
अनुमति न होने पर लोक निर्माण विभाग की ओर से आपत्ति भी जताई गई थी। गड्ढों की खोदाई के दौरान नगर पालिका की पानी की पाइप लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हुई थी। इससे शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति ठप हो गई थी।
जानकारी के बाद नगर पालिका की टीम ने लीकेज तलाश करना शुरू किए। मंगलवार को अवर अभियंता राजरानी ने टीम के साथ जांच पड़ताल की। इसके बाद क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराई। अवर अभियंता ने बताया कि दो स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसे सही करवा दिया गया है।