फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Viral fever patients increase, medicines in hospitals half-finished

Pilibhit News: वायरल बुखार के मरीजों का आंकड़ा बढ़ा, अस्पताल में दवाएं आधी-अधूरी

Mon, 30 Jun 2025 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Viral fever patients increase, medicines in hospitals half-finished
मरीजों का परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
पीलीभीत। मौसम में बदलाव से वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को जिला अस्पताल के दवा काउंटर और पैथोलॉजी लैब के बाहर मरीज कतार में लगे दिखे। चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श के बाद दवा लिखी। काउंटर पर कुछ दवाओं का अभाव रहा। इससे मरीज परेशान हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार से मौसम में बदलाव आया है। बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, वहीं सेहत को नुकसान भी पहुंचाया। वायरल बुखार, खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ गई। सोमवार सुबह से ही बारिश होने लगी। मरीज भीगते हुए जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

ओपीडी में चिकित्सक ने वायरल बुखार के 100 से भी अधिक मरीजों को परामर्श दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक ने बताया कि मौसम में बदलाव से वायरल बुखार, जुकाम व सिरदर्द के मरीज अधिक आ रहे हैं। मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बारिश में भीगने से बचें। बाहर के खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें। समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
कमर में लगातार दर्द बना हुआ है। बुखार भी है। चिकित्सक ने पर्चे पर दवा लिखी, लेकिन आधी दवा मौजूद ही नहीं थी। बाहर मेडिकल स्टोर से लेने के लिए कहा गया।
- रेखा देवी, बिठौराकलां

मरीजों का परामर्श देते चिकित्सक। संवाद

मरीजों का परामर्श देते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed