फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers have trouble due to the ban on the work of secretaries

Pilibhit News: सचिवों के कामकाज पर रोक लगने से ग्रामीणों को दिक्कत

Wed, 05 Jul 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers have trouble due to the ban on the work of secretaries
बीसलपुर। ग्राम पंचायतों मेें फेरबदल होने की आशंका में सचिवों के कामकाज पर अघोषित रूप से रोक लगा दी गई है। इससे ग्रामीणों के सचिवों से संबंधित कामकाज नहीं हो पा रहे है।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत अधिकारी का तबादला हो गया है। उसके स्थान पर दो नए ग्राम पंचायत अधिकारी आ गए हैं। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत अधिकारियों की ग्राम पंचायतों में फेर बदल होना स्वाभाविक है। इस वजह से पंचायत विभाग के उच्चाधिकारियों ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों के काम काज पर अघोषित रूप से रोक लगा दी हैै। इस वजह से ग्रामीणों के ग्राम पंचायत अधिकारियों से कामकाज नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीण अपने विभिन्न प्रकार के कार्यों को लेकर पिछले एक सप्ताह से विकास खंड कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परेशान ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधकर इस समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे उनमें अधिकारियों के प्रति रोष है। इस बावत खंड विकास अधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि बहुत जल्द जिला पंचायत अधिकारी के स्तर से ग्राम पंचायतों का आवंटन हो जाएगा। उसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारी काम करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed