फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers frightened by the roar of the tiger, remained in fear throughout the day

Pilibhit News: बाघ की दहाड़ से सहमे ग्रामीण, दिनभर रही दहशत

Tue, 28 Nov 2023 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers frightened by the roar of the tiger, remained in fear throughout the day
पिपरिया संतोघ में बाघ की मौजूदगी के चलते खेतो में लगी ग्रामीणो की भीड़ । संवाद
कलीनगर। पिपरिया संतोष गांव में डेरा जमाए बैठा बाघ ग्रामीणों के लिए दहशत का सबब बना हुआ है। सोमवार को बाघ गन्ने के खेत में ही डेरा जमाए रहा। मौके पर पहुंचे ग्रामीण बाघ की दहाड़ सुनकर सहम गए। वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी रही। बाघ के कारण ग्रामीण फसल काटने नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल से बाहर बाघों की मौजूदगी किसानों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। कलीनगर तहसील के गांव पिपरिया संतोष में कई दिनों से बाघों की मौजूदगी बनी है। इससे गन्ने की छिलाई पूरी तरह बंद है। मजदूर दोगुना रुपये देने के बाद भी छिलाई को राजी नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी बाघ गांव के नजदीक रोहित के एक बीघा गन्ने के खेत में बैठा रहा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों पर भी कई बार बाघ ने दहाड़ लगाई। वन विभाग की टीम दूर खड़े होकर निगरानी तक सीमित रही। बाघ के दिनभर डेरा जमाए रहने से ग्रामीण दहशत में रहे। ग्रामीणों का कहना है कि दो बाघ क्षेत्र में सक्रिय हैं। जबकि वन विभाग महज निगरानी तक ही सीमित है। 000
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा में बरती जा रही लापरवाही न पड़ जाए भारी
आबादी क्षेत्र के पास बाघ को लेकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट रही है। सोमवार को बाघ की मौजूदगी वाले गन्ने के खेत में एक युवक घुस गया। लोगों के चिल्लाने पर वह बाहर निकला। कुछ युवक पेड़ पर चढ़कर गन्ने के खेत में पत्थर आदि फेंकते रहे। वन विभाग का कोई अधिकारी और कर्मचारी नहीं आया। ऐसे में सुरक्षा में चूक लोगों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed