{"_id":"688f00c1edd57a832f002528","slug":"villagers-caught-five-youths-from-bareilly-thinking-them-to-be-suspicious-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आए थे बाघ देखने, ग्रामीणों ने संदिग्ध समझ पकड़े बरेली के 5 युवक; गूगल मैप से आ रहे थे, रात होने से भटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आए थे बाघ देखने, ग्रामीणों ने संदिग्ध समझ पकड़े बरेली के 5 युवक; गूगल मैप से आ रहे थे, रात होने से भटके
Sun, 03 Aug 2025 11:56 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:56 AM IST
सार
पूछताछ में पता चला कि युवक गूगल मैप के जरिए रास्ते देखकर बाघ देखने के लिए महोफ गेट तक आए थे। रात का समय होने का कारण रास्ता भटकने के कारण क्षेत्र में घूमते रहे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने संदिग्ध समझ पकड़े बरेली के पांच युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत जिले में चोरों के शोर के बीच शनिवार रात न्यूरिया क्षेत्र में एक और मामला सामने आया। कार से बाघ देखने न्यूरिया क्षेत्र के महोफ गेट की ओर पहुंचे पांच युवकों को ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीमें भी सक्रिय हुई। पांचों युवकों को कार समेत न्यूरिया थाने लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि युवक गूगल मैप के जरिए रास्ते देखकर बाघ देखने के लिए महोफ गेट तक आए थे। रात का समय होने का कारण रास्ता भटकने के कारण क्षेत्र में घूमते रहे। ग्रामीणों और बाघ मित्रों ने इनको शिकारी और बदमाश समझाकर वन विभाग और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस युवकों के बारे में जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि युवक बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में बाघ देखने आने की बात सामने आई। कार में कोई संदिग्ध चीजें भी नहीं मिली हैं। संबंधित थाने से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन