फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers brutally beat up the youth thinking him to be a thief inspector suspended in Pilibhit

Pilibhit News: ग्रामीणों ने चोर समझकर युवक को बेरहमी से पीटा, थाना पुलिस दबाए रही घटना, इंस्पेक्टर निलंबित

Fri, 08 Aug 2025 05:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Aug 2025 05:02 PM IST
सार

पीलीभीत के बिठौरा कलां में ग्रामीणों ने एक मानसिक बीमार युवक को चोर समझकर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी हुई। इस मामले में लापरवाही बरतने पर गजरौला थानाध्यक्ष को एसपी अभिषेक यादव ने निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
Villagers brutally beat up the youth thinking him to be a thief inspector suspended in Pilibhit
युवक की पिटाई के मामले में एसपी अभिषेक यादव ने की बड़ी कार्रवाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के बिठौरा कलां में बृहस्पतिवार रात ग्रामीणों ने एक मानसिक बीमार युवक को चोर समझकर पकड़ लिया। रस्सी से बांधकर बेरहमी से उसकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में गजरौला पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसपी ने इंस्पेक्टर गजरौला को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


गांव बिठौरा कलां के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे मानसिक बीमार युवक को चोर समझकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे खंभे से बांध दिया। युवक की डंडों से जमकर पिटाई की गई। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस इस घटना को दबाए रही। उच्च अधिकारियों को सूचना नहीं दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महिला सुरक्षा में नई पहल: मैदान में उतरी बरेली पुलिस की वीरांगना यूनिट, अपराध पर प्रहार करेंगी लेडी कमांडो
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का वीडियो वायरल 
घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घायल युवक छोड़ने की गुहार लगा रहा है, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी। लोग उसे पीटते रहे। बताया जा रहा है युवक बृहस्पतिवार दोपहर खागसराय के पास देखा गया था। रात में बिठौरा कला पहुंचने पर चोर समझ कर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया था। पीड़ित युवक जहानाबाद क्षेत्र के गांव दलेलगंज का निवासी राजू (32) बताया जा रहा है।

एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव बिठौरा में एक चोर पकड़ा गया है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर उसे छुड़ाया। जांच में पता लगा कि युवक मानसिक बीमार है, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। पुलिस उसे लेकर आई। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस प्रकरण में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में ग्रामीणों ने मानसिक बीमार को चोर समझकर पकड़ा, खंभे से बांधकर दीं यातनाएं

एसपी ने बताया कि थाना पुलिस ने मौके पर जाने के बाद भी लापरवाही बरती। मामले में अपने स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की। वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना नहीं दी। इस पर थानाध्यक्ष गजरौला जगदीप मलिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed