बरेली जिले में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस ने नई पहल करते हुए महिला एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) कमांडो यूनिट का गठन किया है, जिसे वीरांगना यूनिट का नाम दिया गया है। बुधवार को बरेली दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना यूनिट का शुभारंभ किया। इसके बाद यह यूनिट जिले में सक्रिय हो गई है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा के निर्देशन में वीरांगना यूनिट अपने काम को अंजाम देगी। उन्हीं के निर्देशन में वीरांगना यूनिट की महिला कमांडोज को प्रशिक्षित किया गया है।
महिला सुरक्षा में नई पहल: मैदान में उतरी बरेली पुलिस की वीरांगना यूनिट, अपराध पर प्रहार करेंगी लेडी कमांडो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:59 PM IST
सार
बरेली में महिला एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) कमांडो यूनिट सक्रिय हो गई है। इसे वीरांगना यूनिट नाम दिया गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी ने वीरांगना यूनिट का शुभारंभ किया। इसी के साथ महिला एसओजी यूनिट जिले में सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन