फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   villagers beat up mentally ill person thinking he was a thief

UP News: पीलीभीत में ग्रामीणों ने मानसिक बीमार को चोर समझकर पकड़ा, खंभे से बांधकर दीं यातनाएं

Fri, 08 Aug 2025 02:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Aug 2025 02:04 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में चोर का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मानसिक बीमार व्यक्ति और बाहर से आने वाले अनजान लोग ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। गजरौला क्षेत्र में ग्रामीणों ने चोर समझकर एक मानसिक बीमार युवक की पिटाई कर दी। खंभे से बांधकर उसे बेरहमी से पीटा गया। 

विज्ञापन
villagers beat up mentally ill person thinking he was a thief
ग्रामीणों ने युवक को बेरहमी से पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र के बिठौरा कला में बृहस्पतिवार रात ग्रामीणों ने एक मानसिक बीमार युवक को चोर समझकर पकड़ लिया। रस्सी से बांधकर बेरहमी से उसकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया। युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

विज्ञापन


गांव बिठौरा कला के ग्रामीणों ने रात करीब एक बजे मानसिक बीमार युवक को चोर समझकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे खंभे से बांध दिया। युवक की डंडों से जमकर पिटाई की गई। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: आधी रात विवाहिता से मिलने पहुंचा प्रेमी... पति ने देख ली ऐसी हरकत, फिर सुबह जो हुआ लोग नहीं कर पा रहे यकीन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना का वीडियो वायरल 
घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घायल युवक छोड़ने की गुहार लगा रहा है, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी। लोग उसे पीटते रहे। बताया जा रहा है युवक बृहस्पतिवार दोपहर खागसराय के पास देखा गया था। रात में बिठौरा कला पहुंचने पर चोर समझ कर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया था।  

पीड़ित युवक जहानाबाद क्षेत्र के गांव दलेलगंज का निवासी राजू (32) बताया जा रहा है। थाना अध्यक्ष गजरौला जगदीप मलिक ने बताया कि युवक के परिजनों को बुलाया गया है। परिजनों के आने के बाद तहरीर लेकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed