फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Victorious world, dear tricolor, may our flag remain high

Pilibhit News: विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा

Wed, 13 Aug 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 13 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Victorious world, dear tricolor, may our flag remain high
पीलीभीत। शहर के एसएन इंटर कॉलेज में मंगलवार को देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद के निर्देशन में एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे।
विज्ञापन

रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर गौरी शंकर मंदिर, आयुर्वेदिक कॉलेज, तहसील, खकरा पुलिस चौकी, हशमत मियां दरगाह, वाले मियां चौराहा, बेलों वाला चौराहा, कमले चौराहा, चौक और पुनः तहसील होते हुए कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान भारत माता की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा और जय जवान जय किसान जैसे नारे गूंजते रहे। रैली का नेतृत्व शारीरिक शिक्षक यासीन अहमद खां ने किया। आयोजन में डॉ. तसलीम हसन खां, साजिद अली खां, असीमुद्दीन, इशरत यार खां, तारिक मकबूल, इंतजार खां, जावेद अहमद खां, हनीफ खां, इदरीस, रेहान अहमद असफी सहित कई शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

अभियान के तहत एनएसएस के स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा
फोटो

पूरनपुर। गन्ना कृषक महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनएसएस के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली में शामिल एनएसएस के स्वयंसेवक हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय परिसर से एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी शाहिद खान के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में विद्यार्थी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देश भक्ति के नारे लगते चल रहे थे। महाविद्यालय के आसपास घूमकर तिरंगा यात्रा फिर महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई। समापन पर विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा में डॉ. रेखा सिंह, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अर्निका दीक्षित, डॉ. अंशिका शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed