{"_id":"65f726bfd5ec20b64f04bf20","slug":"up-board-evaluation-358-examiners-did-not-arrive-on-the-second-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-113554-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड मूल्यांकन : दूसरे दिन नहीं पहुंचे 358 परीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड मूल्यांकन : दूसरे दिन नहीं पहुंचे 358 परीक्षक
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के दूसरे दिन रविवार को 358 परीक्षक मूल्यांकन केंद्र नहीं पहुंचे। इस वजह से निर्धारित कॉपियों में आधे से अधिक का मूल्यांकन शेष रह गया। हाईस्कूल की दी गईं कुल कॉपियों 88934 में से 8633 का मूल्यांकन हो सका। गैर हाजिर परीक्षकों को अधिकारी नोटिस देने की तैयारी में हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की कॉपियों का ड्रमंड इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मूल्यांकन हो रहा है। परीक्षक, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। मूल्यांकन के दूसरे दिन 511 परीक्षक लगाए गए थे। 325 परीक्षक ही मूल्यांकन करने पहुंचे। परीक्षकों को पूरे दिन के लिए हाईस्कूल की 88934 उत्तर पुस्तिकाएं दी गईं थीं। वहीं इंटरमीडिएट में 356 में से 184 परीक्षक ही मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे। इन्हें 87825 उत्तर पुस्तिकाएं दी गईं थीं। इसमें 8349 का ही मूल्यांकन हो सका। ऐसे में हाईस्कूल में 76893 और इंटर में 77480 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो सका।
ड्यूटी से जो शिक्षक गायब चल रहे हैं। उन सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद भी यदि नहीं आते हैं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।- गिरजेश कुमार चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक