फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   eunuchs beat two young men took out a procession after stripping them naked in pilibhit

Pilibhit News: बीसलपुर में किन्नरों ने दो युवकों को पीटा, निर्वस्त्र कर निकाला जुलूस

Mon, 20 Jan 2025 07:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 20 Jan 2025 07:48 AM IST
सार

बीसलपुर कस्बे में रविवार को किन्नरों ने दो युवकों को पकड़ लिया। उन पर किन्नरों के नाम से वसूली करने का आरोप लगाया। उनकी पिटाई करने के बाद निर्वस्त्र कर जुलूस निकाला। 

विज्ञापन
eunuchs beat two young men took out a procession after stripping them naked in pilibhit
किन्नरों ने युवकों को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर कस्बे में रविवार को मंगलामुखियों (किन्नर) ने उनके नाम से वसूली करने का आरोप लगाकर दो युवकों को पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के साथ ही निर्वस्त्र कर उनका जुलूस भी निकाला। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। उनसे पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों युवक किन्नरों के भेष में उगाही कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे स्थानीय मंगलामुखियों ने उन्हें पकड़ लिया। मौके पर ही उनकी जमकर पिटाई की। निर्वस्त्र कर उनका जुलूस निकाला। हंगामा होता देख बड़ी संख्या में लोग जुट गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। 
विज्ञापन


पुलिस ने अभी संबंध में कोई अभियोग पंजीकृत नहीं किया है। पकड़े गए दोनों युवक बाहरी बताए जा रहे हैं। अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed