Pilibhit News: टनकपुर हाईवे पर जाम लगाकर किया विरोध प्रदर्शन, हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार
पीलीभीत में गोशाला संचालक से मारपीट के आरोपी विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष ने शनिवार को संगठन के लोगों के साथ मिलकर हाईवे पर हंगामा कर दिया। समझाने पर भी हाईवे से नहीं हटे तो पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
पीलीभीत में पंडरी की गोशाला संचालक से मारपीट और अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे के विरोध में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर टनकपुर हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे से न हटने और जाम लगाने पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
कुछ दिन पूर्व न्यूरिया थाने में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष यसवंत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि यसवंत सिंह ने पंडरी स्थित गोशाला में जाकर गोशाला संचालक प्रधान के पुत्र के साथ अभद्रता और मारपीट की। संगठन के लोग मुकदमे का विरोध कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- UP: 11 सितंबर की रात... अकेले बाइक से रेकी करने गया था रामनिवास, इस बात से खफा होकर गैंग लीडर ने भगाया; खुलासा
शनिवार को जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दो अन्य संगठनों के लोग एकत्रित हुए। विरोध करते हुए टनकपुर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने समझाने का प्रयास किया। न मानने पर मुकदमे के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें जिला अध्यक्ष यसवंत सिंह समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। वहीं हंगामे के चलते करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे वाहन चालक भी परेशान हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.