फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two outpost in-charges, including Manveer, were placed on line duty, and the jurisdictions of 12 inspectors were changed.

Pilibhit News: मनवीर समेत दो चौकी प्रभारी लाइनहाजिर, 12 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

Tue, 15 Sep 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 15 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two outpost in-charges, including Manveer, were placed on line duty, and the jurisdictions of 12 inspectors were changed.
पीलीभीत। शिकायतों के बाद एसपी सुकीर्ति माधव ने ठेका चौकी प्रभारी मनवीर सिंह समेत दो चौकी प्रभारियों को लाइनहाजिर कर दिया है। इसके साथ ही जिले में कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। स्थानांतरण के तहत चौकी प्रभारियों की नई तैनाती की गई है।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि कोतवाली की ठेका चौकी प्रभारी मनवीर सिंह और थाना सुनगढ़ी की पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी आकाश तेवतिया को शिकायतें मिलने के बाद लाइनहाजिर किया गया है। वहीं, थाना न्यूरिया में तैनात महिला उपनिरीक्षक अनुराधा को धनुकना चौकी प्रभारी बनाया गया है। धनुकना चौकी प्रभारी अतुल कुमार आर्या को हजारा थाने भेजा गया है। उपनिरीक्षक कविराज सिंह को सुनगढ़ी थाने से पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

राहुल कुमार को हजारा थाने से कोतवाली की ठेका चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। शाही चौकी प्रभारी राकेश कुमार गौतम को थाना घुंघचाई भेजा गया है। घुंघचाई थाने से उपनिरीक्षक निशांत को शाही चौकी प्रभारी बनाया गया है। ललौरीखेड़ा चौकी प्रभारी विवेक कुमार को दियोरिया कोतवाली भेजा गया है, जबकि अरुण कुमार को शाहगढ़ चौकी से ललौरीखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक हरीश चंद्र को माधोटांडा थाने से शाहगढ़ चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह पूरनपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सागर कुमार को बलरामपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक विकास कुमार को पुलिस लाइन से थाना पूरनपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed