{"_id":"699c5887781d4f2ff30a0798","slug":"two-major-theft-cases-were-uncovered-six-accused-arrested-in-pilibhit-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चोरी की दो बड़ी घटनाओं का किया खुलासा, दो महिलाओं समेत छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चोरी की दो बड़ी घटनाओं का किया खुलासा, दो महिलाओं समेत छह आरोपी गिरफ्तार
Mon, 23 Feb 2026 07:10 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Feb 2026 07:10 PM IST
सार
पीलीभीत में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में फरवरी माह के दौरान दो अलग-अलग कॉलोनियों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने कर दिया है। कोतवाली और सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में बंद मकानों से की गई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड के खटीमा, बरेली व सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
एसपी सुकीर्ति माधव ने सोमवार शाम पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि 14 फरवरी को सदर कोतवाली क्षेत्र की तिरुपति कॉलोनी निवासी धीरज अग्रवाल के घर से चोरों ने नकदी चोरी कर ली थी। इस मामले में धीरज अग्रवाल की पत्नी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 17 फरवरी को थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की वल्लभनगर कॉलोनी में इंजीनियर हरीश कुमार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में भी अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एएसपी विक्रम दहिया के नेतृत्व में कोतवाली नगर, सुनगढ़ी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की।
विज्ञापन
सोमवार सुबह हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश उत्तराखंड और बरेली से जुड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर सोमवार सुबह छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। थाना सुनगढ़ी लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के थाना खटीमा के मोहल्ला नई बस्ती इस्लामनगर निवासी अकील, उसकी पत्नी सिम्मी बी व रिजवान, शहर के सुनगढ़ी क्षेत्र के इस्लामनगर नौगवा पकड़िया निवासी फैजान और बरेली जिले के थाना शेरगढ़ के शिव मंदिर क्षेत्र निवासी दीपक गुप्ता उर्फ जगद, उसकी पत्नी किरण गुप्ता के रूप में हुई है।
चोरी के बाद आपस में बांट लिए थे जेवरात
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 23 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और 2.27 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि चोरी के बाद आरोपियों ने जेवरात आपस में बांट लिए थे और अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिए थे।
जेवरात ठिकाने लगाने में महिलाओं की भूमिका
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चोरी के बाद माल को छिपाने और ठिकाने लगाने में महिलाएं अहम भूमिका निभाती थीं। इसी उद्देश्य से गिरोह में महिलाओं को शामिल किया गया था, ताकि शक न हो और चोरी का माल आसानी से इधर-उधर किया जा सके।
मुख्य आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार आरोपी अकील मंसूरी और दीपक गुप्ता शातिर किस्म के अपराधी हैं। दोनों के खिलाफ पीलीभीत और बरेली सहित विभिन्न जनपदों में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के मुकदमे पहले से दर्ज हैं।