फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two accused arrested for abetment of suicide.

Pilibhit News: आत्महत्या के लिए उकसाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for abetment of suicide.
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र में एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आकाश मौर्य और एक युवती शामिल हैं।
विज्ञापन

नानक नगरी बैल्हा निवासी सुरेंद्र पाल सिंह (30) 18 फरवरी को लापता हुए थे। अगले दिन उनका शव गांव के पास एक गन्ना खेत में पेड़ से लटका मिला। 21 फरवरी को सुरेंद्र के पिता बलजिंदर सिंह ने आकाश मौर्य सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, सुरेंद्र का संपूर्णानगर की एक लैब में काम करने वाली युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी। शादी से मना करने पर युवती के भाई और आकाश मौर्य ने 13 फरवरी को सुरेंद्र की पिटाई की। 17 फरवरी को सुरेंद्र घर नहीं लौटे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोेर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed