फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Truth can be troubled, but not defeated: Bhagirathi Bai

सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं : भागीरथी बाई

Sun, 06 Aug 2023 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 06 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Truth can be troubled, but not defeated: Bhagirathi Bai
बीसलपुर में प्रवचन देती भागीरथी बाई । संवाद
बीसलपुर। हरिद्वार से आईं विदुषी भागीरथी बाई ने कहा कि सच्चाई के रास्ते पर चलने से ही कल्याण संभव है। सत्य परेशान तो हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। विजय सत्य की होती है।
विज्ञापन

भागीरथी बाई रविवार को मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में राधारमण विद्या मंदिर में सुयश महाराज के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अच्छाई के रास्ते पर चलकर मानव कल्याण में रत रहने वाले से ईश्वर प्रसन्न रहते हैं। ऐसे लोगों को समाज में अच्छी नजर से देखा जाता है। सभी उनका सम्मान करते हैं।
विज्ञापन

विदुषी त्रिपुरा बाई ने कहा कि लोगों को एक-दूसरे की यथा संभव मदद करनी चाहिए। किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए और न ही किसी का उपहास उड़ाना चाहिए। सदैव अच्छे कार्य करने चाहिए। अच्छे लोगों की संगति करनी चाहिए। प्रवचन के बाद भंडारा हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में चंद्रपाल सिंह, मोहित वर्मा, दिनेश कुमार मिश्रा, डॉ. देवकुमार राणा, स्वतंत्र कुमार, राम किशेार, अशोक कुमार आदि का सहयोग रहा।

बीसलपुर में प्रवचन देती भागीरथी बाई । संवाद

बीसलपुर में प्रवचन देती भागीरथी बाई । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed