{"_id":"6583390042597505be0d0284","slug":"truck-and-tractor-trolley-collided-in-fog-truck-driver-trapped-due-to-sugarcane-falling-on-the-cabin-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-9551-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कोहरे में ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राॅली भिड़े, केबिन पर गन्ने गिरने से फंसा ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कोहरे में ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राॅली भिड़े, केबिन पर गन्ने गिरने से फंसा ट्रक चालक
Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। कोहरा में असम हाईवे पर ट्रक और गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। ट्रक की केबिन में फंसा चालक गन्ने के ढेर में दब गया। ट्रक चालक किच्छा निवासी अकरम को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसा चीनी मिल के पास बुधवार सुबह तड़के हुआ। गांव जेठापुर निवासी राघवेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह और प्रशांत ट्रैक्टर-ट्राॅली से गन्ना लेकर खुटार की ओर जा रहे थे। ट्रक चालक बहराइच से धान लेकर पूरनपुर की ओर आ रहा था। हादसा में ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक चालक की केबिन पलट गई। गन्ना केबिन के ऊपर गिरने से ट्रक चालक उसमें फंस गया। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक चालक को निकलवाकर सीएचसी भिजवाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर सवारों को मामूली चोट आई हैं। संवाद