फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Transport Department officials distributed helmets to bike riders in Pilibhit

पीलीभीत: रक्षाबंधन पर भाइयों को मिला 'सुरक्षा' का उपहार, परिवहन विभाग के अफसरों ने वितरित किए हेलमेट

Wed, 26 Aug 2026 03:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 26 Aug 2026 03:45 PM IST
सार

पीलीभीत में परिवहन विभाग ने बुधवार को रक्षाबंधन पर असम रोड फ्लाईओवर के पास 12 से अधिक दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। अधिकारियों ने इसे सुरक्षा का संदेश बताया और भविष्य में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
Transport Department officials distributed helmets to bike riders in Pilibhit
परिवहन विभाग ने वितरित किए हेलमेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में रक्षाबंधन के पर्व पर परिवहन विभाग ने बुधवार को अनूठी पहल करते हुए भाइयों को सुरक्षा का उपहार दिया। आसाम रोड फ्लाईओवर के समीप आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने बहनों और माताओं के साथ दोपहिया वाहनों से गुजर रहे लोगों को हेलमेट वितरित किए। इस दौरान 12 से अधिक वाहन चालकों को हेलमेट देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट भेंट किए। अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन पर हेलमेट महज उपहार नहीं, बल्कि अपनों की सुरक्षा का संदेश है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल दुर्घटना की स्थिति में जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन


बिना हेलमेट मिले तो होगा चालान
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने दो पहिया वाहन चालकों को चेतावनी दी कि इस बार उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट उपहार में दिया जा रहा है। भविष्य में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से हर बार हेलमेट पहनकर ही घर से निकलने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

माताओं-बहनों ने लिया भाइयों की सुरक्षा का संकल्प
यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने कार्यक्रम में मौजूद माताओं और बहनों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से संकल्प कराया कि वे अपने भाइयों और बेटों को बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन लेकर घर से बाहर नहीं निकलने देंगी। साथ ही उन्हें हमेशा यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित करेंगी। 

कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और प्रवर्तन दल के सदस्य मौजूद रहे। रक्षाबंधन पर विभाग की इस पहल को सड़क सुरक्षा के साथ भाई-बहन के रिश्ते को जोड़ने वाली सार्थक पहल के रूप में देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed