फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Train ran from Pauta to Shahjahanpur even on damaged wheels

Pilibhit News: क्षतिग्रस्त पहिये पर भी पौटा से शाहजहांपुर तक दौड़ाई ट्रेन

Tue, 31 Dec 2024 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 31 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Train ran from Pauta to Shahjahanpur even on damaged wheels
पीलीभीत। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर जाने वाली ट्रेन के एसएलआर डिब्बे का पहिया पौटा पहुंचने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे आवाज भी आ रही थी। बावजूद ट्रेन को शाहजहांपुर तक ले जाया गया। इस वजह से ट्रेन का एसएलआर डिब्बा भी खराब हो गया। मरम्मत के लिए इसे अब शाहजहांपुर में खड़ा किया गया है। इस रेलखंड पर ट्रेनों की गति भी कम की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को पीलीभीत से शाहजहांपुर के लिए जाने वाली गाड़ी संख्या 05417 के एसएलआर डिब्बे के पहिये में गड्ढा हो गया था। पौटा स्टेशन पहुंचने पर जानकारी भी हो गई, इसके बाद भी ट्रेन को शाहजहांपुर तक ले जाया गया। पहिये में गड्ढा होने की वजह से कट-कट की आवाज आती रही। इसे यात्रियों ने भी सुना, लेकिन गार्ड ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे के उच्चाधिकारियों ने गार्ड सूरजपाल को निलंबित कर दिया। विभागीय अधिकारियों ने खराब एसएलआर डिब्बे को मरम्मत कार्य के लिए शाहजहांपुर में खड़ा करा दिया है। इस घटना के बाद रविवार को पूरे दिन शाहजहांपुर रेलखंड की ट्रेनें देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी करेंगे रेलखंड का निरीक्षण
पहिये में खराबी आने से विभागीय अधिकारियों को आशंका है कि कहीं पटरी में किसी तरह का कोई फाॅल्ट न आ गया हो। इसको लेकर शाहजहांपुर से लेकर पीलीभीत तक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण कार्य पूरा होने तक इस रेलखंड पर संचालित ट्रेनों की गति सीमा को भी कम कर दिया गया है।


पीलीभीत स्टेशन मास्टर नहीं देते सही जबाव
रविवार को शाहजहांपुर रेलखंड पर संचालित अधिकांश ट्रेनों का संचालन देरी से हुआ। शाम 6.20 बजे जाने वाली ट्रेन निर्धारित समय पर प्लेटफार्म पर नहीं पहुंची। बावजूद पूछताछ काउंटर पर इसका विवरण नहीं दर्ज किया। जब इस संबंध में स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र कुमार से जानकारी की गई, तो उन्होंने कहा कि ट्रेन देरी से आएगी, तो देरी से जाएगी। यही नहीं रविवार को शाहजहांपुर से आने वाली ट्रेन स्टेशन पर करीब 06.20 बजे पीलीभीत स्टेशन पर पहुंची। बावजूद ट्रेन के आने का समय स्क्रीन पर सही दिख रहा था। ऐसे में यात्री भ्रमित होते रहे। करीब 6.30 बजे यहां पर एनाउंसमेंट कराया गया, तब लोगों को जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed