{"_id":"6621b1fe404e00254709b254","slug":"traffic-system-disrupted-there-was-jam-on-the-highway-throughout-the-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114978-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: यातायात व्यवस्था चौपट, दिन भर हाईवे पर लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: यातायात व्यवस्था चौपट, दिन भर हाईवे पर लगता रहा जाम
विज्ञापन
रामलीला रेलवे क्रांसिग जाने वाली रोड पर जाम में फंसे वाहन । संवाद
ईदगाह, रामलीला मार्ग और टनकपुर हाईवे पर घंटों जाम से जूझे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। यातायात पुलिस की अनदेखी से शहर के कई मार्गों पर बृहस्पतिवार को घंटों जाम की स्थिति बनी रही। इससे वाहन चालकों काफी परेशानी हुई। अलग-अलग सड़कों पर लगे जाम को ट्रैफिक पुलिस घंटों बाद खुलवा सकी।
बृहस्पतिवार को मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। ट्रैफिक पुलिस के यातायात व्यवस्था पहले से ही दुरुस्त नहीं करने के कारण शहर के मंडी गेट के सामने स्थित टनकपुर हाईवे पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। मंडी गेट से असम चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गईं।
ऐसे में बीसलपुर, पूरनपुर और बरेली मार्ग भी जाम की चपेट में आ गया। ट्रकों की कतार लग गईं। रामलीला मार्ग पर क्राॅसिंग से रामलीला मैदान तक भी वाहनों की कतार लगी रहीं। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा ईदगाह रेलवे क्राॅसिंग पर दोपहर लगभग 2:30 बजे जाम की स्थिति बनी। करीब डेढ़ घंटे तक क्राॅसिंग से लेकर टाइगर तिराहे तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
-
बनाया होता प्लान तो नहीं लगता जाम
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समय यातायात पुलिस ने पूर्व में ही रूट डायवर्जन प्लान बना लिया था। इस वजह से शहर में न के बराबर जाम लगा। पोलिंग पार्टियों के रवानगी को लेकर यातायात पुलिस ने पूर्व में कोई प्लान तैयार नहीं किया। सुबह नौ बजे जैसे ही कार्मिकों की भीड़ बढ़ी, शहर की सभी प्रमुख सड़कें जाम की चपेट में आ गईं। शहरवासी पूरा दिन जाम से जूझते रहे।
-- -- -- -- -- --
काफी संख्या में वाहन मंडी समिति में पहुंचे थे। एक साथ निकलने से कुछ जगहों पर जाम लग गया। जिसे मौके पर मौजूद कर्मियों ने तुरंत खुलवा दिया।
- राघवेंद्र सिंह, टीआई