{"_id":"6aaee6b1792fa3921500f6b3","slug":"tractor-trolley-freed-after-beating-up-home-guard-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-169170-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दबंगों ने होमगार्ड को पीटकर ट्रैक्टर-ट्राॅली छुड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दबंगों ने होमगार्ड को पीटकर ट्रैक्टर-ट्राॅली छुड़ाई
विज्ञापन
पूरनपुर के शेरपुर रोड पर खनन की सूचना पर पहुंचे एसडीम- विभाग
एसडीएम ने पकड़ा था अवैध खनन कर लाई जा रही मिट्टी से भरा वाहन, पूरनपुर क्षेत्र का मामला, रास्ते में साथियों को बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पूरनपुर। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में पकड़ी गई मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को कोतवाली ले जा रहे होमगार्ड को रास्ते में खनन माफिया ने घेर लिया। आरोप है कि दबंगों ने होमगार्ड के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उन्हें ट्रैक्टर से नीचे फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गए। घटना के बाद आरोपियों के घरों पर ताले लटकते मिले। होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना शनिवार सुबह की है। पूरनपुर एसडीएम मयंक गोस्वामी अवैध खनन की सूचना पर छापा मारने के लिए निकले थे। ब्लॉक रोड पर सीओ कार्यालय के पास राजीव नगर की ओर से मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली आती दिखाई दी। एसडीएम ने वाहन को रुकवाकर जांच की तो अवैध खनन का मामला सामने आया। उन्होंने सुरक्षा में तैनात होमगार्ड वीरेंद्र सागर को ट्रैक्टर-ट्राॅली पर बैठाकर उसे कोतवाली पहुंचाने के निर्देश दिए और स्वयं शेरपुर की ओर रवाना हो गए।
बताया गया कि रास्ते में चालक ने मोबाइल से ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़े जाने की सूचना अपने साथियों को दे दी। कुछ दूरी आगे पहुंचने पर खनन माफिया ने वाहन को रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने होमगार्ड के साथ मारपीट की और उसे ट्रैक्टर से नीचे फेंक दिया। होमगार्ड ने मोबाइल से घटना की जानकारी एसडीएम को दी और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि होमगार्ड के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर-ट्राॅली छुड़ाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
-- -
दो ट्रैक्टर-ट्राॅली और पकड़ीं, एक हजार घनमीटर खनन
एसडीएम मयंक गोस्वामी ने शेरपुर रोड पर एक पंप के पास छापा मारा। यहां मौके से मिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी गईं। दोनों वाहनों को शेरपुर पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीएम के मुताबिक, जांच में करीब एक हजार घनमीटर अवैध खनन पाया गया है। इसकी रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी गई है।
-- -- -- -- -
पहले भी दबंग कर चुके हैं ऐसा दुस्साहस
पूरनपुर क्षेत्र में खनन माफिया के दुस्साहस का यह पहला मामला नहीं है। दिसंबर 2022 में तहसीलदार ने नगर की सुपर मार्केट में छापेमारी कर अवैध खनन से लाई गई रेत पकड़ी थी। दो ट्रैक्टर-ट्राॅली से रेत को कोतवाली ले जाया जा रहा था। रास्ते में खनन माफिया ने तहसीलदार की अभिरक्षा में लगे होमगार्ड की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद एक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आरोपी भाग गए थे। मामले में लेखपाल की तहरीर पर मोहल्ला अहमदनगर निवासी रिजवान और इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
-- -
रात होते ही सड़कों पर दौड़ने लगते हैं मिट्टी से भरे वाहन
पूरनपुर क्षेत्र में अवैध खनन का खेल रात में तेज हो जाता है। शाम ढलते ही खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्राली सक्रिय हो जाते हैं और रातभर मिट्टी ढोने का सिलसिला चलता रहता है। कुछ स्थानों पर डंपरों से भी मिट्टी का परिवहन किए जाने की बात सामने आती है। सुबह होने के बाद भी कई ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़कों पर दौड़ते दिखाई देते हैं। कार्रवाई के दौरान पकड़े जाने पर कई बार सड़क निर्माण या किसी स्थान पर मिट्टी डालने का बहाना बनाया जाता है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।