फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   To leave the village, a banner was hung saying House for sale

Pilibhit News: गांव छोड़कर जाने के लिए टांगा ‘मकान बिकाऊ’ का बैनर

Sat, 23 Aug 2025 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
To leave the village, a banner was hung saying House for sale
बीसलपुर के गांव जोगीठेर में दबंगों के डर से ग्रामीण ने घर बेचने का लगाया बोर्ड। स्रोत ग्रामीण
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति के परिवार ने दबंग से परेशान होकर गांव छोड़कर जाने के लिए घर के बाहर मकान बिकाऊ का बैनर टांगा है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के एक ग्रामीण ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनकी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उनका केंद्र घर से काफी दूर है। वह आंगनबाड़ी केंद्र तक पैदल जाती है। आरोप है कि रास्ते में दो दबंग आए दिन उन पर फब्तियां कसते हैं। रास्ता घेरकर जाति सूचक शब्द कहते हैं।
विज्ञापन

बात न मानने पर नौकरी से हटवाने की धमकी देते हैं। यह सिलसिला पिछले काफी समय से चला आ रहा है। इससे परेशान होकर गांव छोड़कर जाने का मन बनाया है। इसी क्रम में अपना घर बेचने का बैनर लगा दिया है। तहरीर में एक दबंग को नामजद किया गया है। उसके साथी को अज्ञात बताया गया है। नामजद आरोपी उसी गांव का है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed