{"_id":"661e7c21e0831578990eb016","slug":"tight-security-arrangements-police-will-reach-in-case-of-any-disturbance-within-five-minutes-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114887-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अतिसंवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अतिसंवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
विज्ञापन
गांव भगवंतपुर में एसएसबी के साथ प्लैग मार्च करती पुलिस । स्रोत - ग्रामीण
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कसी कमर
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 30 कंपनी पैरामिलिट्री और पीएसी की निगरानी में चुनाव कराया जाएगा। अर्ध सैनिक बल की कई कंपनियां पीलीभीत आ चुकी हैं। बाहरी जिलों के पुलिसकर्मी ही मतदान केंद्र पर रहेंगे।
मतदान के दिन पैरामिलिट्री फोर्स व बाहरी जिलों के पुलिसकर्मी मतदान स्थल पर रहेंगे। जबकि जिले के पुलिसकर्मी मतदान स्थलों से बाहर की व्यवस्था देखेंगे। 18 अप्रैल को मंडी समिति से जीपीएस युक्त वाहनों से पोलिंग पार्टियों को पहचान पत्र के साथ रवाना किया जाएगा।
मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए क्लस्टर मोबाइल भी बनाई जा रही हैं। ताकि किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल पांच मिनट में बूथ तक पहुंच सकें। प्रत्येक पोलिंग पार्टी के साथ सशस्त्र पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा संबंधित सीओ और थाना प्रभारियों की भी पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। सीमावर्ती इलाकों को 72 घंटे पहले ही बंद करा दिया जाएगा। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराए जाएंगे। सभी मतदाता निडर होकर वोट डालने निकलें और बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।
762 स्थानों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। 51 अतिसंवेदनशील बूथ पर 80 कैमरे लगाए गए है। संवेदनशील बूथों पर महिला पुलिस को भी लगाया गया है।
--
गड़बड़ी पर पांच मिनट में पहुंचेगा फोर्स
पूरनपुर। चुनाव मेें गड़बड़ी और फर्जी मतदान रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। गड़बड़ी की सूचना पर पांच से छह मिनट के अंदर संबंधित मतदान केंद्र पर फोर्स पहुंच जाएगा। क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर आधा सेक्शन पैरा मिलेट्री और सिविल पुलिस तैनात रहेगी। अतिरिक्त फोर्स में कोतवाली क्षेत्र में 10 क्लस्टर और 12 सेक्टर मोबाइल तैयार रहेंगी।
मतदान के मद्देनजर पांच कंपनी पैरा मिलेट्री, एक कंपनी पीएसी समेत 1150 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पीएसी,अर्धसैनिक बल और अन्य जिलोंं से पुलिसबल भी आ गया है। जिसे नगर के चार कॉलेजों में ठहराया गया है। कोतवाली क्षेत्र में 49 क्रिटिकल बूथ है।
क्रिटिकल बूथों पर आधा सेक्शन पैरा मिलेट्री, पांच पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। एक बूथ वाले मतदान केंद्र पर चार, दो बूथ वाले मतदान केंद्र पर छह, तीन बूथ वाले मतदान केंद्र पर आठ, चार बूथ वाले मतदान केंद्र पर 10 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इधर पुलिस ने कई गांवों में एसएसबी के साथ रूट मार्च भी किया।