फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger terror in Dhakiya Kesarpur, two animals killed

Pilibhit News: ढकिया केसरपुर में बाघ का आतंक, दो पशुओं को बनाया शिकार

Sun, 19 Nov 2023 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Tiger terror in Dhakiya Kesarpur, two animals killed
बाघ की निगरानी करती टीम । स्रोत - टीम
कलीनगर। जंगल के बाहर रोकथाम के दावों के बीच बाघों की मौजूदगी बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह ढकिया केसरपुर गांव की सीमा में पहुंचे बाघ ने दो छुट्टा पशुओं को मार दिया। हमले की घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। सामाजिक वानिकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


जंगल से बाहर माधोटांडा क्षेत्र बाघों की शरण स्थली बनती जा रही है। छह माह में चार किसानों की मौत हो चुकी है। एक बाघिन को बेहोश कर पकड़ा भी जा चुका है, बावजूद इसके बाघों की चहलकदमी कम नहीं हो सकी है। मथना जपती, रानीगंज, जमुनिया, पिपरिया संतोष और डगा गांव के आसपास बाघों की लगातार मौजूदगी देखी जा रही है। रविवार सुबह क्षेत्र के ढकिया केसरपुर गांव के निकट पहुंचे बाघ ने खेतों में घूम रहे दो छुट्टा पशुओं को शिकार कर मार दिया।
विज्ञापन

खेतों की ओर से पहुंचे किसानों की घटना की जारी होते ही दहशत फैल गईं। जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ खेतों की ओर पहुंची। सूचना सामाजिक वानिकी की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने निगरानी शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ की मौजूदगी से परेशानी बढ़ रही है। फसलें प्रभावित होने के साथ हमले का खतरा भी मंडरा रहा है। वन दरोगा राम बहादुर ने बताया कि टीमें बाघ की निगरानी करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपरिया संतोष गांव के पास भी डेरा जमाये है बाघ
पिपरिया संतोष के पास भी बाघ की चार दिन पूर्व से मौजूदगी बनी हुई है। एक किलोमीटर दायरे में बाघ चहलकदमी कर दहशत फैलाएं है। बाघ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट रही है। सामाजिक वानिकी की एक टीम बाघ की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed