{"_id":"65bfe4189067500caf04f8f2","slug":"they-entered-the-house-and-took-away-the-girl-at-gunpoint-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111611-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में घुसकर तमंचे के बल पर ले गए युवती को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में घुसकर तमंचे के बल पर ले गए युवती को
विज्ञापन
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव अलकथान में तीन सगे भाई पड़ोस में रहने वाले एक घर में घुस आए और तमंचे के बल पर जेवर और 50 हजार रुपये लूट ले गए। आरोप है कि हमलावर लड़की को भी उठाकर ले गए हैं। विरोध करने पर युवती की मां पर फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विशन स्वरूप ने बताया कि 3 फरवरी की रात करीब एक बजे उसकी पुत्री बरामदे में सो रही थी। पति व बेटा फैक्टरी में काम करने गए हुए थे। तभी पड़ोस के रहने वाले मुकेश, गुड्डू, हरीश तीनों भाई उसके घर तमंचा लेकर घुस आए और घर में रखे जेवर, 50 हजार रुपये लूटने के बाद बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसका अपहरण कर ले गए। शोर शराबे की आवाज सुनकर जब पत्नी पहुंची तो आरोपी जबरदस्ती बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जा रहे थे।
पत्नी ने दौड़कर हमलावरों को पकड़ना चाहा तो उनमें से एक ने तमंचे से फायर कर दिया। सूचना मिलने पर विशन घर पहुंचे। डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता को बरखेड़ा थाने जाने को कहा। रविवार सुबह विशन ने मुकेश के पिता भुपाली राम से शिकायत की तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। थाना प्रभारी मृदुल कांत शुक्ला ने बताया शिकायत के आधार पर मुकेश, गुड्डू व हरीश एवं एवम भूपाली के खिलाफ चोरी एवं अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।