फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There was splendor in the middle of Chuka, field director saw the arrangements

Pilibhit News: चूका बीच में रही रौनक, फील्ड डायरेक्टर ने देखीं व्यवस्थाएं

Sun, 07 Jan 2024 10:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
There was splendor in the middle of Chuka, field director saw the arrangements
मुस्तफाबाद पर पर्यटन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते एफडी विजय सिंह। स्रोत -पीटीआर
कलीनगर। सर्दी के बीच रविवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का पर्यटन सत्र सैलानियों की आमद से गुलजार रहा। दोनों शिफ्ट में सैलानियों ने जंगल सफारी की सैर कर चूका बीच और जंगल के नजारों का करीब से दीदार किया। फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह ने मुस्तफाबाद पहुंचकर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।
विज्ञापन

नए साल की शुरुआत के बाद से ही ठिठुरन तेजी के साथ बढ़ गई। आमजन पर इसका असर देखने को मिला, लेकिन पीटीआर की प्राकृतिक सुंदरता के कायल सैलानियों की आमद में इसका कोई असर नहीं देखा गया। रविवार को भी छुट्टी के दिन ठंड के बीच सैलानियों की सुबह से ही आमद होने लगी। दोनों शिफ्ट में सैलानियों ने जंगल सफारी का आनंद लिया।
विज्ञापन

शाम की शिफ्ट में सैर करने के लिए मुस्तफाबाद में दिनभर भीड़ लगी रही। फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह ने भी मुस्तफाबाद पहुंचकर पर्यटन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रेंजर से जानकारी जुटाने के साथ जरूरी दिशा निर्देश दिए। रविवार को बाइफरकेशन और शारदा सागर डैम क्षेत्र में भी सैलानियों की मौजूदगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed