फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There was embezzlement in the funds for development work, show cause notice to the secretary

Pilibhit News: विकास कार्यों की धनराशि में हुआ गबन, सचिव को कारण बताओ नोटिस

Sat, 05 Jul 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 05 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
There was embezzlement in the funds for development work, show cause notice to the secretary
पीलीभीत। विकास कार्याें के नाम पर आए रुपयों का दुरुपयोग होने के मामले में प्रधान व सचिव प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। मामले में डीपीआरओ ने सचिव का स्पष्टीकरण मांगते हुए 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव जेठापुर खुर्द ग्राम पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने डीएम से शपथ पत्र के माध्यम से शिकायत की थी। आरोप था कि प्रधान और सचिव ने विकास कार्याें के नाम पर आए रुपयों का दुरुपयोग किया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खादी ग्रामोद्योग अधिकारी व शारदा सागर खंड के सहायक अभियंता को जांच अधिकारी नामित कर मामले की जांच कराई। इसमें प्रधान व सचिव द्वारा कराए गए शौचालय मरम्मत, हैंडपंप रिबोर, खेल मैदान सौंदर्यीकरण आदि मदों में खर्च किए रुपयों में दुरुपयोग पाया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर करीब सवा दो लाख रुपये का गबन पाया गया। इसमें प्रधान और सचिव को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई। अब डीपीआरओ ने पंचायत सचिव से 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि सचिव को साक्ष्यों सहित 15 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed