फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is no such thing as getting trapped... Bhole's army is having fun

Pilibhit News: फंसने जैसी बात नहीं... भोले की फौज कर रही है मौज

Sun, 09 Jul 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 09 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
There is no such thing as getting trapped... Bhole's army is having fun
पहलगाम में शनिवार को बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते पूरनपुर के अमरनाथ यात्री।
पूरनपुर। खराब मौसम के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा में पूरनपुर क्षेत्र के 22 यात्रियों समेत जिले से गए सौ से अधिक श्रद्धालुओं को पहलगाम के बेस कैंप में ठहराया गया है। शनिवार को भी भारी बारिश होने से यात्रा शुरू नहीं हो सकी। बीएसएफ के बेस कैंप और टेंटों में रुके श्रद्धालुओं ने मोबाइल फोन पर बताया कि वे फंसे नहीं हैं, सुरक्षित हैं। व्हाट्सएप और फेसबुक पर मेसेज किए कि भोले की फौज कर रही मौज। सुरक्षा की वजह से उन्हें रोका गया है।
विज्ञापन

चार जुलाई को नगर से 22 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ रवाना हुआ था। छह जुलाई की शाम जत्था पहलगाम पहुंच गया। सात जुलाई को उन्हें चंदनबाड़ी के लिए रवाना होना था और 14 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन करने थे, लेकिन शुक्रवार को भारी बारिश की वजह से पहलगाम प्रशासन ने यात्रा रोक दी। पूरनपुर के अमरनाथ यात्रियों को पहलगाम के बेस कैंप में ठहराया गया है। शनिवार को यहां बीसलपुर और पीलीभीत समेत जिले के करीब सौ से अधिक श्रद्धालु और पहुंच गए।
विज्ञापन

शनिवार को भी मौसम खराब रहने से यात्रा शुरू नहीं हो सकी। मौसम के 10 जुलाई तक खराब रहने और यात्रा शुरू न हो पाने की आशंका है। नगर निवासी कवि और अमरनाथ यात्री सतीश मिश्र, महावीर प्रसाद मिश्र, सुनील मिश्र, अरुण प्रजापति, आकाश गुप्ता ने बताया कि वे लोग फंसे नहीं है न ही किसी मुसीबत में है। कड़ी सुरक्षा के बीच उन लोगों को बीएसएफ के बेस कैंप में रखा गया है। यहां श्रद्धालुओं की टोलियां भजन-कीर्तन कर रही हैं। जिस स्थान पर वे रुके है वहां से 16 किलोमीटर की टैक्सी से और इसके बाद 34 किलोमीटर की पदयात्रा शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

०००००

फोटो ०८ पीबीटीपी 19
जिस स्थान पर अमरनाथ यात्रियों को रोका गया है, वहां रहने-खाने की बेहतर व्यवस्था की गई है। बस बाबा बर्फानी बारिश रोक दें और दर्शन दे दें। - विजय सिंह, अमरनाथ यात्री

पहलगाम में शनिवार को बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते पूरनपुर के अमरनाथ यात्री।

पहलगाम में शनिवार को बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते पूरनपुर के अमरनाथ यात्री।

पहलगाम में शनिवार को बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते पूरनपुर के अमरनाथ यात्री।

पहलगाम में शनिवार को बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते पूरनपुर के अमरनाथ यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed