फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is joy in Nand's house, Jai Kanhaiyalal...

Pilibhit News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की...

Wed, 28 Aug 2024 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
There is joy in Nand's house, Jai Kanhaiyalal...
पीलीभीत शहर के मोहल्ला साहुकारा ​स्थित राधा रमण मंदिर में श्रीकृष्ण का अ​भिषेक करते पंडित सुधीर
पीलीभीत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। सोमवार अर्द्धरात्रि को रोहिणी नक्षत्र में 12 बजे कन्हैया का जन्म होते ही जयकारे लगाए गए। लोगों ने जमकर जश्न मनाया। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की गूंज से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान आरती कर प्रसाद भी बांटा गया। पुलिस लाइन में भी कार्यक्रम हुआ। इसी क्रम में मंगलवार को भी कई स्थानों पर कन्हैया का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया था। घरोें पर भी कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर तैयारी की गईं। मंदिरों में झांकियों के माध्यम से भगवान की बाल लीलाओं का प्रदर्शन किया गया। सोमवार अर्धरात्रि जैसे ही 12 बजे शंखनाद होने लगा।
विज्ञापन

मंदिरों में घंटे बजने लगे। हर ओर नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की गूंज सुनाई देने लगी। भजनों पर लोग झूमते गाते रहे। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गांधी पार्क में सजाई गईं झांकियां, पकड़िया चौराहा पर भी लीलाओं का मंचन

पूरनपुर। डायमंड हॉकी क्लब की ओर से पकड़िया चौराहा पर श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया गया। गांधी पार्क में टाइगर रिजर्व की तर्ज पर विभिन्न झांकियां सजाई गईं। इसके अलावा श्रीराधा-कृष्ण, राजा हरिश्चंद्र की झांकी सजाई गई। क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद ने बताया कि उसकी टीम की ओर से हर साल झांकियां सजाई जाती हैं। राजीव सक्सेना, घासीराम आजाद, सुशील गुप्ता, आलोक सक्सेना, दिनेश आजाद आदि मौजूद रहे। विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र्र गुप्ता, अशोक खंडेलवाल ने पूजन कराकर कार्यक्रमों का शुभारंभ कराया। आधी रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। संवाद0
.....
देव प्रतिमाओं का शृंगार, युवाओं ने किया नृत्य

बीसलपुर। मंदिरों में देव प्रतिमाओं का शृंगार किया गया। मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण की जन्म लीला का मंचन हुए। इसके बाद आरती हुई, प्रसाद वितरण किया गया। गांव खनंका के मंदिर के बाहर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। कोतवाली में सीओ अतीक दहिया और कोतवाल अशोकपाल की मौजूदगी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। स्टेशन रोड पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। बड़ा स्थल मंदिर में उत्तराखंड के रुद्रपुर से आए कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुछ घरों मे राखियां भी बांधीं गईं। कितनापुर, मंडरा सुमन, चुटकुना, अहिरवाड़ा, नगीपुर अखौला, दुवहा, उगनपुर मरौरी, बरसिया, अर्जुनपुर, टेहरी, आदि स्थानों पर भी पर्व की धूम रही। संवाद

...
बरखेड़ा में हुआ अखंड पाठ का समापन
बरखेड़ा। प्राचीन मंदिर ठाकुरद्वारा वार्ड तीन में अखंड पाठ का समापन हुआ। सोमवार रात 10 बजे के बाद श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कार्यक्रम हुए। सुंदर झांकियां सजाई गईं। थाना परिसर में आयोजन के साथ दही मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। गांव भोपतपुर, पिपरिया मंडन, दौलतपुर पट्टी, सहित पूरे क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। संवाद

...
बिलसंडा में भी हुए कई कार्यक्रम

बिलसंडा। सोमवार को मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया। शाम को भजन-कीर्तन औऱ सुंदरकांड का पाठ हुआ। बच्चों ने श्री राधा-कृष्ण के स्वरूप धरे। थाना परिसर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, प्राइमरी विद्यालय स्थित लक्ष्मी माता मंदिर, खदनियां बाबा देवस्थल, श्री सिद्ध लंगड़े बाबा देव स्थल, गौरी शंकर मंदिर, मढ़ानाथ मंदिर, बमरोली श्री सिद्धनाथ मंदिर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

पीलीभीत शहर के मोहल्ला साहुकारा स्थित राधा रमण मंदिर में श्रीकृष्ण का अभिषेक करते पंडित सुधीर

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed