फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The work done under MNREGA was shown during the flood in the district

Pilibhit News: जिले में बाढ़ के प्रकोप के दौरान दिखा दिया मनरेगा के तहत हुआ कार्य

Sat, 05 Oct 2024 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
The work done under MNREGA was shown during the flood in the district
पीलीभीत। मनरेगा में आए दिन बिना काम के ही श्रमिकों को भुगतान करने के मामले सामने आते रहते हैं। इस बार तो जिम्मेदारों ने हद ही कर दी। 13 सितंबर को भयंकर बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित था तो उस दौरान गांवों में मनरेगा के तहत 1076 श्रमिकों से काम कराना मस्टररोल में दर्ज करा दिया गया। मामला खुलने पर अब मनरेगा लोकपाल ने उपायुक्त से सचित्र रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

गांव के लोगोेंं को रोजगार देने के लिए मनरेगा योजना चल रही है। इसमें प्रतिदिन एक श्रमिक को 237 रुपये दिए जाते हैं। गांवों में मनरेगा योजना में घपलेबाजी को लेकर अक्सर शिकायतें होती रहती हैं। इस बार तो योजना के नाम पर जिम्मेदारों ने कमाल ही कर दिया। 13 सितंबर को जब जिले में भयंकर बारिश हो रही थी, लोगों का घर से निकलना तक दूभर था, ऐसे में जिले के सभी ब्लॉकों में 1076 मनरेगा श्रमिकों से काम करवाया जा रहा था, जो मस्टररोल में दर्ज है। काम कितना हुआ यह भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन

भारी बारिश में सभी ब्लॉकों में कराए गए कार्यों का विवरण देखकर मनरेगा लोकपाल भी दंग रह गए हैं। मनरेगा में घपलेबाजी होने की आशंका पर उन्होंने डीसी मनरेगा वंदना सिंह से सभी ब्लॉकों में दर्ज श्रमिकों की संख्या लिखकर पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। हालांकि अभी इसकी रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। ऐसे मेें घपलेबाजी की आशंका बढ़ गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन




भारी बारिश में पूरनपुर ब्लॉक में हुआ सबसे अधिक काम
13 सितंबर को भयंकर बारिश में सर्वाधिक श्रमिकों से काम पूरनपुर ब्लॉक में कराया गया। उस दिन यहां पर 525 श्रमिकों ने काम किया था। वहीं दूसरे नंबर पर बीसलपुर ब्लॉक रहा। यहां 251 श्रमिकों से काम कराया गया। इसके अलावा बिलसंडा में 162 श्रमिक काम करते दर्शाए गए हैं। वहीं मरौरी में 46, ललौरीखेड़ा में छह ओर अमरिया में 33 श्रमिक काम करते मस्टररोल में दर्शाए गए हैं।


13 सितंबर को भयंकर बारिश हो रही थी। लोग घर से नहीं निकल पाए थे। ऐसे में जिले के सभी ब्लॉकों में 1076 श्रमिकों से मनरेगा के तहत काम कराया गया है। इसमें बड़े घपलेबाजी की आशंका है। इसको लेकर डीसी मनरेगा से फोटो के साथ रिपोर्ट मांगी गई है। -जीएल वर्मा, मनरेगा लोकपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed