फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The wheels of buses on Shahjahanpur road stop as the evening falls

Pilibhit News: शाम ढलते ही थम जाते शाहजहांपुर मार्ग पर बसों के पहिए

Sun, 06 Oct 2024 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
The wheels of buses on Shahjahanpur road stop as the evening falls
पीलीभीत का रोडवेज बस स्टैंड ।संवाद
पीलीभीत। शाहजहांपुर मार्ग पर शाम होते ही बस और ट्रेन की सेवा न होने से डग्गामार वाहन ही लोगों का सहारा रह जाते है। बावजूद इसके जिम्मेदार इस मार्ग पर परिवहन सेवाएं शुरू करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाते। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर मार्ग पर रोजाना करीब 10-15 हजार यात्रियों का मुख्यालय आना-जाना है। इसमें विद्यार्थी, अधिवक्ता सहित अन्य निजी संस्थानों में कार्य करने वाले कर्मचारी भी शामिल है। बावजूद इसके इस मार्ग पर शाम पांच बजे के बाद कोई भी बस नहीं है। यह तब है जब तमाम जगहों के लिए करीब 112 बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

इधर, मीटरगेज के बाद इस मार्ग के लोगों को ब्राडगेज की सौगात तो मिल गई। मगर शाम 6:20 बजे के बाद इस मार्ग पर किसी ट्रेन का संचालन नहीं है। आलम यह है कि लखनऊ या फिर अन्य जगहों को जाने के लिए लोगों को बरेली, पीलीभीत आदि जगह जाकर वाहनों को पकड़ना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सवारी नहीं तो कैसे हो रहा डग्गामार वाहनों का संचालन
विभागीय अधिकारियों की अगर बात की जाए, तो वे सवारी कम होने का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लेते है। प्रश्न यह है कि अगर इस मार्ग पर सवारियां कम हैं, तो सैकड़ों की तादाद में मैजिक, टेंपो आदि वाहन इस मार्ग पर कैसे संचालित होते हैं।
-
पत्राचार व एक्स के माध्यम से होती रही है मांग
बस व ट्रेन के संचालन के लिए कई बार जागरूक लोग पत्राचार के साथ एक्स पर शिकायत भी दर्ज करा चुके है लेकिन अधिकारी आश्वासन देने के अलावा इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाते।
-
जनप्रतिनिधि भी नहीं देते है ध्यान
कुछ लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार व स्थानीय विधायक को भी इस समस्या के बारे में बताया लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।

-
इस मार्ग पर पूर्व में कई बार बसों का संचालन कराया गया है, लेकिन सवारियां कम होने से राजस्व को नुकसान होता है। इस वजह से देर शाम बसों का संचालन नहीं हो पाता है।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed