फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The third stormy postal Kanwar Yatra left for Haridwar to collect Ganga water

Pilibhit News: गंगाजल लेने हरिद्वार रवाना हुई तृतीय तूफानी डाक कांवड़ यात्रा

Sat, 19 Jul 2025 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 19 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The third stormy postal Kanwar Yatra left for Haridwar to collect Ganga water
मझोला। न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भिंडारा एवं गिद्धौर से तृतीय तूफानी डाक कांवड़ यात्रा धूमधाम से हरिद्वार रवाना हुई। रवाना होने से पहले भक्तों ने सिद्धेश्वर मंदिर भिंडारा व शिव मंदिर गिद्धौर में माथा टेका। पूजा-अर्चना कर मंगल यात्रा की कामना की। इस दौरान प्रधान लालता प्रसाद ने भक्तों को फूल मालाएं पहनाकर रवाना किया। सभी भोले भक्त हरिद्वार में हर की पौड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर दूसरे सोमवार को अपने-अपने गांव लौटेंगे।
विज्ञापन

सिद्धेश्वर मंदिर भिंडारा एवं गिद्धौर के शिव मंदिर में गंगाजल से भगवान का जलाभिषेक करेंगे। भक्तों को रवाना करते समय महंत बाबा रामदास, युवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कपिल अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय गोयल, चंद्र प्रकाश राठौर, मंगली प्रसाद, रामवृक्ष, लाखन, रामचंद्र, नंदलाल, जसवीर, प्रदीप कुमार, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed